महाकुंभ घोटाले के आरोपी अफसर हुए निलंबित ।

देहरादून। महाकुंभ घोटाले की जाँच में एक्शन लेते हुए शासन ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ में बड़ा कोरोना जाँच घोटाला हुआ था । जिसका पता लगने के बाद से ही इस पर जाँच चल रही हैं । अब शासन ने कुम्भ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन […]

देहरादून।

महाकुंभ घोटाले की जाँच में एक्शन लेते हुए शासन ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया हैं।

आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ में बड़ा कोरोना जाँच घोटाला हुआ था । जिसका पता लगने के बाद से ही इस पर जाँच चल रही हैं ।

अब शासन ने कुम्भ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सेंगर और नोडल अधिकारी एन.के. त्यागी को निलंबित किया हैं । दोनों को कोरोना जांच में सही तरीके से निगरानी न करने और बिना जांच के 30 लाख के बिल जारी करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी ने सीडीओ के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट कुछ समय पहले ही स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को सौंपी थी, जिसके बाद मंत्री धन सिंह रावत तक यह रिपोर्ट पहुंची । अधिकारियों पर आरोप इतने गंभीर हैं जिसके बाद इन अधिकारियों का निलंबन कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts