दस्तक : 4 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव। क्षेत्र में दहशत।

थराली /  तहसील क्षेत्र में दो छात्रों सहित कुल 4 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आने से एक बार फिर से कोरोना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत बढ़ने लगी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इस विकासखंड के अंतर्गत तलवाड़ी के राजकीय इंटर कालेज में 13 वर्षीय दो छात्रों की कोरोना रिपोर्ट […]

थराली / 

तहसील क्षेत्र में दो छात्रों सहित कुल 4 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आने से एक बार फिर से कोरोना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत बढ़ने लगी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इस विकासखंड के अंतर्गत तलवाड़ी के राजकीय इंटर कालेज में 13 वर्षीय दो छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कालेज प्रशासन के साथ ही इस कालेज में अध्ययनरत अन्य छात्र- छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों में भारी दहशत छा गई हैं।

कालेज के प्रधानाचार्य भजन सिंह गड़िया ने बताया कि गत 26 अगस्त को कालेज के छात्र छात्राओं का कोविड 19 की जांच की गई थी। जिनमें से कालेज में अध्ययनरत दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में भी दहशत बन गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने तलवाड़ी चिकित्सालय के साथ ही शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दें दी हैं। इसके साथ ही कालेज को पूरी तरह से सेनिटाइजर किया गया हैं। बताया कि 28 से 30 तक सरकारी अवकाश होने के कारण कालेज को अतरिक्त रूप से बंद नही किया जा रहा हैं।

इसके साथ ही तलवाड़ी में ही एक छात्र के पिता के साथ ही एक अन्य व्यक्ति के कोरोना पाॅजिटिव आने की सूचना हैं। लंबे समय बाद अचानक क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के सामने आने से एक बार फिर से पिंडर घाटी में कोरोनावायरस को लेकर दहशियत बढ़ने लगी हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts