वायरल फोटो : बस पर उत्तराखंड को लिखा उत्ताखंड।

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के जेएनएनयूआरएम डिपो की एक बस का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वजह है कि बस पर उत्तराखंड को ‘उत्ताखंड’ लिखा गया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें बस की साइड पर उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्ताखंड परिवहन निगम लिखा है। लोग […]

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के जेएनएनयूआरएम डिपो की एक बस का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वजह है कि बस पर उत्तराखंड को ‘उत्ताखंड’ लिखा गया है।

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें बस की साइड पर उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्ताखंड परिवहन निगम लिखा है। लोग इस चूक को लेकर रोडवेज प्रबंधन पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर लिख हैं, बस घूमती रहती है। ऐसे में पर्यटकों और दूसरे लोगों के सामने इससे अच्छी छवि नहीं बन रही है।

इस संबंध में पूछने पर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि भूलवश किसी से ऐसा हुआ है तो तत्काल प्रभाव से नाम सही करवाया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts