गिरीश उनियाल बने नर्सेज एसोसिएशन के प्रभारी

उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी के द्वारा राज्य के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठन एवं समन्वय हेतु सदस्यता अभियान के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी जखमोला,प्रांतीय महामंत्री कान्ति रमोला के द्वारा मंगलवार को दून चिकित्सालय में बैठक कि गयी।

जिसमे श्री पुरषोत्तम दयाल त्यागी गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष व श्री नरेंद्र तिवारी कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष के सहयोग से इसी माह सितम्बर में यह समन्वय होना है, राज्य के समस्त जिलों में कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी हेतु श्री गिरीश उनियाल (नर्सिंग अधिकारी, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी)को प्रभारी नियुक्त किया गया ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts