आदर्श विद्यालय में शिक्षक की मांग पर अभिभावकों का अनिशिचत कालीन धरना ।

टिहरी :  घनसाली विधानसभा के पट्टी गयारह गांव हिन्दाव के उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व० इंद्रमणि बडोनी के पैतृक गांव में आदर्श विद्यालय इन दिनों सुर्खियों में है।  रा०ई० का० अखोड़ी में लंबे समय से अभिभावकों द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी व अटैचमेंट शिक्षक की वापसी की सूचना […]

टिहरी :

 घनसाली विधानसभा के पट्टी गयारह गांव हिन्दाव के उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व० इंद्रमणि बडोनी के पैतृक गांव में आदर्श विद्यालय इन दिनों सुर्खियों में है।

 रा०ई० का० अखोड़ी में लंबे समय से अभिभावकों द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी व अटैचमेंट शिक्षक की वापसी की सूचना विभाग को कई बार लिखित रूप से दे दी गई थी लेकिन विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। 

छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए सभी अभिभावक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय प्रवेश द्वार पर आज से अनिशिचत कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

राजकीय आदर्श इंटर काॅलेज अखोड़ी के अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता ने बताया कि रसायन विज्ञान के शिक्षक अटैचमेंट पर 19 माह से देहरादून के विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं धरने में पंहुचे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य का कहना है कि काफी समय से विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों के पठन पाठन पर असर पड़ा रहा है व छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। 

अभिभावक संघ की मांग पर  यथा शीघ्र कार्यवाही करते हुए विद्यालय में शिक्षकों की पूर्ण नियुक्ति की जाये जिससे कि छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को बचाया जा सके।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts