वीडियो : लीसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग। फैक्ट्री हुई स्वाहा ।

देहरादून के डोईवाला, लालटप्पर क्षेत्र में स्थित लीसा फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री स्वाहा हो गई है। लिसा फैक्ट्री खुराना ब्रदर के नाम से चल रही है,जिसमें आज तकरीबन 12:00 बजे के आसपास आग लग गई। आग फैक्ट्री के गोदाम में रखी लिसा के डिब्बों तक पहुंच गई और देखते ही देखते फैक्ट्री के […]

देहरादून के डोईवाला, लालटप्पर क्षेत्र में स्थित लीसा फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री स्वाहा हो गई है।

लिसा फैक्ट्री खुराना ब्रदर के नाम से चल रही है,जिसमें आज तकरीबन 12:00 बजे के आसपास आग लग गई।

आग फैक्ट्री के गोदाम में रखी लिसा के डिब्बों तक पहुंच गई और देखते ही देखते फैक्ट्री के गोदाम से आग की भीषण लपटें निकलना शुरू हो गई।

देखिये वीडियो :

लोडिंग का कार्य कर रहे मजदूरों की लापरवाही को गोदाम में आग लगने का कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग द्वारा आग की प्रचंड लपटों पर काबू पाया गया।

इस प्रकार से आग लगने की घटनाएं पहले भी इस फैक्ट्री में हो चुकी है। बावजूद उसके कंपनी की तरफ से फैक्ट्री में आग पर नियंत्रण पाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी।

इतनी बड़ी मात्रा में कंपनी द्वारा फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ रखना और आग पर काबू पाने के लिए कोई उचित व्यवस्था ना होना फैक्ट्री की एनओसी पर बड़े सवाल खड़े करता है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में कंपनी के प्रति बड़ी नाराजगी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts