मोटर साइकिल स्टार्ट नहीं होने से परेशान युवक ने मोटर साइकिल को नाले में फेंका

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में मोटर साइकिल स्टार्ट नहीं होने से परेशान होकर युवक ने मोटर साइकिल को नाले में फेंक दिया । बाइक को बमुश्किल नाले से बाहर निकाला गया है । नैनीताल में मल्लीताल के रुकुट कंपाउंड का रहने वाला मो.अजीज, सवेरे अपनी मोटर साइकिल को स्टार्ट करते करते मस्जिद तिराहे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में मोटर साइकिल स्टार्ट नहीं होने से परेशान होकर युवक ने मोटर साइकिल को नाले में फेंक दिया । बाइक को बमुश्किल नाले से बाहर निकाला गया है ।

नैनीताल में मल्लीताल के रुकुट कंपाउंड का रहने वाला मो.अजीज, सवेरे अपनी मोटर साइकिल को स्टार्ट करते करते मस्जिद तिराहे तक पहुंच गया । लाख किक मारने के बावजूद मोटर साइकिल स्टार्ट ही नहीं हुई । निजी काम करके दिनचरिया चंलाने वाले मो.अजीज हर रोज की तरह काम पर निकले थे । अजीज अपनी मोटर साइकिल स्टार्ट करने लगे तो वो स्टार्ट नहीं हुई ।

अजीज ढलान में स्टार्ट होने की आस लेकर मस्जिद तक पहुंच गया । अजीज ने इसके बाद लम्बे समय तक सैकड़ों किक मारकर मोटर साइकिल संख्या यू.के.04 5683 को स्टार्ट करने की कोशिश की । स्टार्ट नहीं होने से नाराज अजीज ने गुस्से से लाल पीला होकर मोटर साइकिल को मस्जिद के बगल में बह रहे नाले में फेंक दिया । अजीज की इस नाराजगी को महान मौजूद के लोगों ने देखा । बाइक को नाले से कई लोगों की मदद से बाहर निकाला गया ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts