हाईकोर्ट के पास सड़क पर गिरा पेड़ । यातायात हुआ बाधित।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पास सड़क पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है । पेड़ को वन विभाग और दमकल विभाग की टीम ने काटकर मार्ग को दोबारा चंलने योग्य बनाया । इस व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग में पेड़ गिरने से राहगीरों के लिए मार्ग रोक दिया गया। नैनीताल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पास सड़क पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है । पेड़ को वन विभाग और दमकल विभाग की टीम ने काटकर मार्ग को दोबारा चंलने योग्य बनाया । इस व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग में पेड़ गिरने से राहगीरों के लिए मार्ग रोक दिया गया।

नैनीताल में दिन के समय मन्नू महारानी होटल और उच्च न्यायालय के गेट नंबर 3 के पास बांज का एक भारी भरकम पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया । इससे राहगीरों के साथ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। गनीमत रही कि पेड़ के गिरने से वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर को नुकसान नहीं हुआ।  सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद वन विभाग और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुँची और पेड़ को काटने में जुट गई।

वहीं पुलिस ने भी मस्जिद चौराहे और मन्नू महारानी चौराहे पर बेरिकेटिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि कुछ घंटों में यातायात के लिए मार्ग को खोल दिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts