पत्नी ने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ा। पीटकर उतारा इश्क का बुखार।

पति को प्रेमिका संग देख आग बबूला हुई एक पत्नी ने दोनों के इश्क़ का बुखार उतार दिया । दरअसल, मामला हरिद्वार जिले के कलियर का हैं  जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। फिर क्या था पत्नी के सिर पर भूत सवार हुआ तो उसने पति और […]

पति को प्रेमिका संग देख आग बबूला हुई एक पत्नी ने दोनों के इश्क़ का बुखार उतार दिया ।

दरअसल, मामला हरिद्वार जिले के कलियर का हैं  जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। फिर क्या था पत्नी के सिर पर भूत सवार हुआ तो उसने पति और प्रेमिका के इश्क का बुखार उतार दिया।

कलियर निवासी एक महिला की शादी कुछ साल पहले महमूदपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तो अच्छा चला लेकिन इसके बाद पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति के प्रेम कहानी की भनक पत्नी को कही से लग गई।

अब पत्नी अपने पति को प्रेमिका के संग अकेले पकडऩे की फिराक में थी। सुबह-सुबह पत्नी को कही से पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका को लेकर कलियर में सोहलपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचा हैं । बस फिर क्या था पत्नी भी उनका पीछा करते हुए गेस्ट हाउस के कमरे तक जा पहुंची।

पत्नी ने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर दोनों के इश्क का बुखार उतारने के लिए उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद पत्नी यहीं नहीं मानी उसने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया।

इस दौरान सुबह-सुबह गेस्ट हाउस में हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। मौके की नजाकत को भांपते हुए गेस्ट हाउस संचालक ने मामले की सूचना कलियर थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। ड्रामा जारी था तो पुलिस सभी को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts