गर्ल्स हॉस्टल के नीचे भूस्खलन होने से छात्रावास में दहशत का माहौल ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के नैनीताल में गर्ल्स हॉस्टल के नीचे की जमीन में भारी भूस्खलन होने से छात्रावास में दहशत का माहौल है । एक होस्टल खाली कराकर दूसरे हॉस्टल में छात्राओं को रखा गया है । छात्राएं भी हिम्मत जुटाकर दूसरे हॉस्टल में रह रही हैं । नैनीताल में 31 अगस्त को तीन […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गर्ल्स हॉस्टल के नीचे की जमीन में भारी भूस्खलन होने से छात्रावास में दहशत का माहौल है । एक होस्टल खाली कराकर दूसरे हॉस्टल में छात्राओं को रखा गया है । छात्राएं भी हिम्मत जुटाकर दूसरे हॉस्टल में रह रही हैं ।

नैनीताल में 31 अगस्त को तीन गर्ल्स हॉस्टल में से बीच के हॉस्टल के आगे की जमीन का मलुवा नैनीझील में गिरने का वीडियो जोरों से वायरल हुआ था । आज उसी स्थान से पेड़, पत्थर और भारी मलुवा गिरने के बाद हॉस्टल में रहने वाले सभी लोग दहशत में जी रहे हैं । के.पी.हॉस्टल का बी ब्लॉक खाली कर दिया गया है । भूस्खलन से हॉस्टल में कई जगह दरारें आ गई हैं । इसमें रहने वाली छात्राओं को के.पी.हॉस्टल के ए ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया है ।

हॉस्टल की वार्डन ने बताया कि भूस्खलन से दहशत हो गई है, इसकी सूचना उच्चाधिककरियों को दे दी गई है । उन्होंने बच्चों को आज की रात सेफ ब्लॉक में रखकर कल खतरा होने की स्थिति में शिफ्ट करने को कहा है । अजेज हुए इस भूस्खलन में कई पेड़ और पत्थर जोरों की आवाज के साथ गिरे थे । छात्राओं ने भी एक दूसरे का सहारा लेकर दहशत की रात काटने की हिम्मत जुताई है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts