मुख्यमंत्री पहुंचे माँ नयना देवी मंदिर। राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज सवेरे माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का एक बड़ा तबका धार्मिक पर्यटन और सामान्य पर्यटन पर निर्भर है, इसलिए न्यायालय से लेकर हर पहलू पर स्थितियों को सामान्य करने का प्रयास किया […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज सवेरे माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का एक बड़ा तबका धार्मिक पर्यटन और सामान्य पर्यटन पर निर्भर है, इसलिए न्यायालय से लेकर हर पहलू पर स्थितियों को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है ।

भू कानून पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में समिति बनाकर रिपोर्ट की इंतजारी है और हम सबके हित का भूमि कानून बनाएंगे । उत्तराखंड के हाल के भयावह भूस्खलनों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीओलॉजिकल(भूगर्भीय)टीम से सर्वे कराया जाएगा और ट्रीटमेंट या पुनर्वास जैसे कदम उठाए जाएंगे । इसके अलावा सी.एम.ने कहा कि हर घोटाले में जांच रिपोर्ट आएगी जिसपर कार्यवाही होनी तय है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts