अवैध निर्माण की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को मिली धमकी। पुलिस को सौंपी तहरीर।

गरुड़ बैजनाथ में मन्दिर के आप पास अवैध निर्माण की शिकायत करने पर पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत नहीं करने के लिये सीधे शिकायतकर्ता को धमकी दिये जाने पर आज पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को तहरीर सौंप दी गयी है। जिसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी बागेश्वर को भी भेज दी गयी है। मालूम […]

गरुड़ बैजनाथ में मन्दिर के आप पास अवैध निर्माण की शिकायत करने पर पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत नहीं करने के लिये सीधे शिकायतकर्ता को धमकी दिये जाने पर आज पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को तहरीर सौंप दी गयी है। जिसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी बागेश्वर को भी भेज दी गयी है।

मालूम हो कि बैजनाथ में अवैध निर्माण की शिकायत मामले को ठण्डे बस्ते में डालने के लिये पुरातत्व विभाग के सक्षम अधिकारी तरह तरह चाल चल रहें हैं,। यहां तक कि पुरातत्व विभाग के एक सक्षम अधिकारी द्वारा फोन पर धमकियां भी दी जा रही हैं।

पुरातत्व विभाग के अधिकारी अवैध निर्माण को वैध करने के लिये नोटिस भेजने के बाद अवैध निर्माण को वैध करने के लिये भरसक प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जो कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि ऐसी ही मनमानी रही तो, पुरातत्त्व विभाग के अन्य मामलों को साथ जोड़कर सीघ्र माननीय न्यायालय में याचिका दायर की जायेगी।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts