गुंडागर्दी : हथियारों के बल पर गाँव में दहशत फैलाता दबंग परिवार ।

रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की में एक बड़ा हैरत कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर अकबरपुर ढाढेकी गाँव में दबंग परिवार हथियारों के बल पर गाँव में गुंडागर्दी कर दहशत तो फैलाते ही हैं, यदि उनके खिलाफ कोई ग्रामीण आवाज उठाता है तो वो पैसो के दम पर अपना फर्जी मेडिकल बनवाकर उल्टा उसे […]

रिपोर्ट- सलमान मलिक

रुड़की में एक बड़ा हैरत कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर अकबरपुर ढाढेकी गाँव में दबंग परिवार हथियारों के बल पर गाँव में गुंडागर्दी कर दहशत तो फैलाते ही हैं, यदि उनके खिलाफ कोई ग्रामीण आवाज उठाता है तो वो पैसो के दम पर अपना फर्जी मेडिकल बनवाकर उल्टा उसे ही केस में उलझा देते हैं।

 

कानून को ताक पर रखकर बेखौफ गाँव के गुंडे कैसे हथियारों को लहराते हुए फायरिंग कर रहे हैं। वही इस मामले में अब मंगलौर पुलिस ने एक निजी अस्पताल तो दूसरा एक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

आपको बता दें कि, रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव अकबरपुर ढढेकी में दो पक्षो के बीच हुए विवाद में फ़र्ज़ी मेडिकल बनाये जाने को लेकर एक निजी हॉस्पिटल व एक सरकारी चिकित्सक पर मंगलौर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

मामले में एस पी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि, फ़र्ज़ी मेडिकल बनाये जाने के आरोप में एक अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

 

वही ग्रामीणों ने भी मामले में बताया कि, दूसरे पक्ष ने उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने के लिए फ़र्ज़ी तरीके से मेडिकल बनवाकर थाने में प्रस्तुत किया था, जिसमे कोतवाल को शक होने पर मेडिकल की जाँच करवाई तो वह फ़र्ज़ी पाया गया।

 

जिसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने कोतवाली मंगलौर को संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। वही पीड़ित पक्ष ने अपने साथ हुई मारपीट के वीडियो भी पुलिस को दिखाए है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts