उपजिलाधिकारी सतपुली के निर्देशन में चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली :  सतपुली उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में परिवहन विभाग व पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 100 से ज्यादा वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें 31 वाहनों का चालान किया गया । आपको बता दें कि जब से सतपुली तहसील में उपजिलाधिकारी पद पर संदीप कुमार […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली : 

सतपुली उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में परिवहन विभाग व पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।

जिसमे 100 से ज्यादा वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें 31 वाहनों का चालान किया गया ।

आपको बता दें कि जब से सतपुली तहसील में उपजिलाधिकारी पद पर संदीप कुमार की ज्वाइनिंग हुई तो उनके द्वारा अनेकों मामलों में ततपरता दिखाते हुए कार्यवाही की गई ।

उनके द्वारा नशे ,अवैध खनन सहित कई मामलो में कई कार्यवाही की गई है ।

हमारे से निजी बातचीत में उपजिलाधिकारी  संदीप कुमार ने बताया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी अनैतिक गैरकानूनी कार्य व कोई समस्या है तो उन्हें जनता सीधे संपर्क करें वे हमेशा जनता के साथ खड़े मिलेंगे।

अभी उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के पास 4 तहसीलों का चार्ज है समय की कमी के कारण शयद यदि उनसे संपर्क नही हो पाता है तो जनता उनको मैसेज से अपनी समस्या भेज सकती है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts