भाजपा प्रभारी बोले “धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा”

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कही। उनका यह भी कहना है कि, भाजपा ने पांच साल तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। जनता आगे भी भाजपा को यह अवसर देने को तैयार है।

बता दें कि, शुक्रवार को भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम खटीमा पहुंचे। जहां शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में गौतम ने कहा कि, भाजपा विधानसभा चुनाव में उतरने के लिये तैयार है। भाजपा अपनी नीतियों, विकास कार्यों, आयुष्मान-उज्ज्वला जैसी जनलाभकारी योजनाओं के बूते राज्य में फिर सरकार बनायेगी।

विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे के सवाल पर गौतम ने स्पष्ट कहा कि, खटीमा के विधायक और सीएम पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। कहा कि, सीएम धामी के नेतृत्व में ही भाजपा चुनाव लड़ेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts