गीली सड़क में फिसलकर निजी कार में घुसी पर्यटकों की एक टैक्सी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-    उत्तराखंड के नैनीताल में बरसात से गीली सड़क में फिसलकर पर्यटकों की एक टैक्सी एक निजी कार में जा घुसी । मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया । नैनीताल से भवाली मार्ग में पाइंस के पास गीली सड़क होने के कारण एक कार स्लिप […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

 

उत्तराखंड के नैनीताल में बरसात से गीली सड़क में फिसलकर पर्यटकों की एक टैक्सी एक निजी कार में जा घुसी । मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया ।

नैनीताल से भवाली मार्ग में पाइंस के पास गीली सड़क होने के कारण एक कार स्लिप होकर दूसरी तरफ से आ रही निजी कार में जा घुसी । भवाली से आ रही वैगन आर कार में सुमित साह अपने परिवार के साथ सवार थे। हादसे के बाद निजी कार में सवार सुमित की पत्नी और बेटा चोटिल हुए हैं । दिल्ली निवासी चार पर्यटक हरयाणा नंबर की टैक्सी लेकर नैनीताल आए थे । दुर्घटना के समय वो भवाली घूमने जा रहे थे । स्थानीय निवासी सुमित साह की वैगन आर कार संख्या यू.के.04 यू 6375 और दिल्ली से आई स्विफ्ट डिजायर कार संख्या एच.आर.55 ए जे 8107 आपस मे भिड़ गए । बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई कार मोड़ में नियंत्रण खो बैठी और ब्रेक मारने पर फिसलकर दूसरी तरफ से आ रही निजी कार में रॉंग साइड घुस गई । ये भी बताया गया है कि टैक्सी कार का स्वामी नैनीताल पहुंचकर आपस मे समझौता करने की पेशकश कर चुके हैं, जिसके कारण अभीतक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है । फिलहाल चालक को हिरासत और टैक्सी को कब्जे में रखा गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts