वायरल वीडियो: गुंडों ने लाठी डंडो से सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटा। देखते रहे लोग।

रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की में सड़कों पर पुलिस का पहरा नहीं, शायद गुंडों का पहरा हैं। पहले यह वीडियो देखिए और समझिए कि घण्टो सरे राह आधा दर्जन युवक एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं, पर स्थानीय पुलिस को कोई खबर ही नहीं है। देखिए रिपोर्ट…. रुड़की में सोशल मीडिया पर एक मारपीट […]

रिपोर्ट- सलमान मलिक

रुड़की में सड़कों पर पुलिस का पहरा नहीं, शायद गुंडों का पहरा हैं। पहले यह वीडियो देखिए और समझिए कि घण्टो सरे राह आधा दर्जन युवक एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं, पर स्थानीय पुलिस को कोई खबर ही नहीं है।

देखिए रिपोर्ट….

रुड़की में सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक एक युवक पर लाठी डंडो से हमला करते नज़र आ रहे हैं। लाठी डंडो से पिट रहा युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहा है और सड़क पर जा रहे राहगीरों से अपनी जान बचाने के लिए भीख मांग रहा है।

लेकिन कोई भी शख्स उसकी जान बचाने के लिए नहीं रुका। जिसके बाद किसी तरह वह हमलावरों से बच कर सड़क पर दौड़ लगाता नज़र आ रहा है। किसी राहगीर ने युवक की पिटाई और उस पर हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

हमलावर कौन हैं और पिटने वाला कौन? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। जैसे ही इसकी जानकारी मिलेगी तो उसे भी हम प्रमुखता से दिखाएंगे। हालांकि यह वीडियो पिरान कलियर के पास धनोरी रोड का बताया जा रहा है। जिसकी जल्द ही पुलिस भी जांच कर सकती है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts