वायरल वीडियो : नशे में धुत डॉक्टर ने मरीजों से की गली – गलौज। नहीं किया इलाज।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा हैं,जिसमे एक नशे में धुत डॉक्टर मरीजों से गाली-गलौज कर रहा हैं  । साथ ही साफ मना भी कर रहा हैं कि वह इलाज नहीं करेगा । उत्तराखंड का यह वीडियो यहा के स्वास्थ्य बदहाली की पोल खोल के रख देने वाला हैं। दरअसल, हल्द्वानी […]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा हैं,जिसमे एक नशे में धुत डॉक्टर मरीजों से गाली-गलौज कर रहा हैं  । साथ ही साफ मना भी कर रहा हैं कि वह इलाज नहीं करेगा ।

उत्तराखंड का यह वीडियो यहा के स्वास्थ्य बदहाली की पोल खोल के रख देने वाला हैं।

दरअसल, हल्द्वानी का सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में देर रात इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने शराब पीकर मरीजों और तीमारदारों से बदतमीजी और गाली गलौज की है। पूरे मामले में पार्षद सहित तीमारदार ने कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

देर रात मारपीट के में घायल युवकों को इमरजेंसी में लाया गया,जहां इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर ने इलाज करने से मना करते हुए मरीजों और तीमारदारों के साथ गाली गलौज और बदतमीजी करना शुरू कर दिया।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ले सामने भी डॉक्टर गाली गलौज करता रहा। डॉक्टर कह रहा है कि चाहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिकायत कर दो मै इलाज नहीं करूंगा, मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान तीमारदारों ने डॉक्टर के इस हरकत की वीडियो भी बना ली।

देखिये वीडियो : 

स्थानीय पार्षद और तीमारदारों ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि डॉक्टर नशे में धुत था। डॉक्टर के इलाज न करने के बाद घायल मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन डॉक्टर पुलिस के सामने भी तीमारदारों और मरीजों के साथ बदतमीजी कर रहा था ।पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वही शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts