हरदा का बलूनी पर वार। लिखा “भाजपा रूपी मां के गर्भ से सीखी दल-बदल जैसी खुरापातें”।

देहरादून।

कांग्रेसी दिग्गज हरीश रावत लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं हरदा विपक्षी पार्टीयों पर हमलावर होते जा रहें हैं। इस बार हरदा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बलूनी को निशाना बनाया हैं ।

हरदा की हाल ही की पोस्ट सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही हैं उसमे वो लिखते हैं कि ‘प्रत्येक चढ़ती हुई उम्र का व्यक्ति एक इच्छा रखता है कि उसके राज्य में कुछ ऐसे नौजवान उभरें जो राज्य को एक स्वच्छ और स्वस्थ लोकतांत्रिक स्वरूप दे सकें। ऐसे ही एक दिल्ली स्थित नौजवान जब कुछ अच्छी बातें कहते थे तो मैं दलीय सीमा लांग करके भी उनकी प्रशंसा में जुट जाता था। मगर हाल में मैंने कुछ दल-बदल के चित्र और दल-बदल को लेकर ट्वीट देखे, जिनमें उस नौजवान का चेहरा देखकर मुझे बहुत धक्का लगा।

आगे उन्होंने लिखा कि ‘लगता है यह नौजवान भाजपा रूपी मां के गर्भ से ही दल-बदल जैसी खुरापातें सीख करके आया है। खैर कोई बात नहीं, मगर इतना तो याद रखिए गुस्सा कांग्रेस पर निकालते। यूकेडी पर गुस्सा काहे के लिए निकाल रहे हो। हम तुम्हारी प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी हैं, मगर यूकेडी उत्तराखंड में दलीय बहुलता का प्रतीक है। राज्य आंदोलन की पार्टी है। तुमने उनका विधानसभा में वंश ही मिटा दिया।

वो लिखते हैं ‘अपनी पार्टी में मचे घमासान के बाद भी अभी तक यह नहीं समझ पाए हो, तुम्हारा तृणमूल कार्यकर्ता क्या चाहता है? जमीन का भाजपाई क्या चाहता है? लोकतंत्र एक-दूसरे की भावनाओं का आदर और सम्मान का नाम है। खैर मैं जानता हूं कि मेरे इस ट्वीट से कुछ लोग बहुत तिलमिलाएंगे, मगर रोकना चाहते, चाहते-चाहते- चाहते भी मैंने यह सोचा कि हरीश रावत कुछ भी क्यों न भुगतना पड़े, समय के साथ न्याय करो और इस समय का यह कालखंड तुमसे अपेक्षा कर रहा है कि निर्भीकता के साथ गलत को गलत कहो और इसलिये मैं इस ट्वीट को राज्य की जनता की सेवा में समर्पित कर रहा हूं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts