मंत्री के पति के भतीजे ने व्यापारी को मारी गोली। मुकदमा दर्ज।

उत्तराखंड की एक मंत्री के पति के भाई के बेटे ने प्लाईवुड व्यापारी को गोली मार दी । प्लाईवुड व्यापारी मंत्री के भतीजे से ₹65000 मांगने गया था । प्लाईवुड व्यापारी को युवक ने तमंचे की बट और डंडों से पीट दिया और हवाई फायरिंग की,जिससे एक गोली व्यापारी के हाथ में लग गयी ।आरोपियों […]

उत्तराखंड की एक मंत्री के पति के भाई के बेटे ने प्लाईवुड व्यापारी को गोली मार दी । प्लाईवुड व्यापारी मंत्री के भतीजे से ₹65000 मांगने गया था ।

प्लाईवुड व्यापारी को युवक ने तमंचे की बट और डंडों से पीट दिया और हवाई फायरिंग की,जिससे एक गोली व्यापारी के हाथ में लग गयी ।आरोपियों के खिलाफ थान बारादरी में  हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

दरअसल, संजय नगर में सैनिक कॉलोनी गली नंबर 6 के रहने वाले अनुराग सिंह उर्फ़ मनी की प्लाइवुड शॉप है।अनुराग सिंह ने उत्तराखंड की एक मंत्री के पति पप्पू गिरधारी के भाई नन्हे राठौर के बेटे टिंकू राठौड़ को 90000 की प्लाई उधार दी थी ।

जिसमें से 1 सप्ताह पहले जब व्यापारी पिता पुत्र अपने रुपए मांगने गए तब टिंकू और सौरभ ने उनके साथ मारपीट की इसके बाद पप्पू गिरधारी ने पंचायत कर कुछ रुपए दिलवाए थे।

व्यापारी के दोस्त ने बताया कि  वह बुधवार की शाम 7:00 बजे उधार दी गई प्लाई के ₹65000 मांगने गए थे। टिंकू ने अनुराग को घर पर रुपया देने के लिए बुलाया था।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts