एचएनबीजीयू में सीबीआई जाँच से मचा हड़कंप। आरोपी प्रोफेसरों व अधिकारियों को किया तलब।

उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय में सीबीआई जाँच के चलते हड़कंप मचा हुआ हैं। सीबीआई की चार सदस्य टीम ने दो दिन से विवि में डेरा डाला हुआ हैं ।और आरोपी प्रोफेसरों व अधिकारियों से पूछताछ कर रही हैं । जानिए मामला : दरअसल, विवि में मानकों के विरूद्ध […]

उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय में सीबीआई जाँच के चलते हड़कंप मचा हुआ हैं। सीबीआई की चार सदस्य टीम ने दो दिन से विवि में डेरा डाला हुआ हैं ।और आरोपी प्रोफेसरों व अधिकारियों से पूछताछ कर रही हैं ।

जानिए मामला :

दरअसल, विवि में मानकों के विरूद्ध निजी कॉलेजों की सबंद्धता व सीट वृद्धि को लेकर सीबीआई जांच चल रही है। वर्ष 2014 से 2016 के दौरान गढ़वाल विवि द्वारा देहरादून के निजी शिक्षण संस्थानों में सीट वृद्धि और विषयों की संबद्धता का आरोप हैं।

इसी कारण से सीबीआई टीम दो दिन से निजी शिक्षण संस्थानों को गैरकानूनी ढंग से फायदा पहुंचाने के मामले की पत्रावलियां खंगाल रही हैं। गुरूवार को टीम ने इस मामले में हुए मुकदमे में दर्ज नामजद शिक्षकों व अधिकारियों से पूछताछ शुरू की। इस मामले से जुड़े शिक्षकों व अधिकारियों से एक-एक कर 16 सितंबर गुरूवार को सीबीआई ने लगभग एक-एक घंटे तक पूछताछ की ।

सीबीआई टीम के इस जाँच प्रकरण के चलते आरोपी  शिक्षकों व अधिकारियों की जान मुँह को आयी हुई हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts