पर्यटन मंत्री के घर के सामने 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह ले रहा है अंतिम सांसे तो कैसे मिल पाएगा पर्यटन से रोजगार।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली : यूँ तो राज्य सरकार पर्यटन मंत्री पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओ को रोजगार देने की बात करती है, वही सतपुली में पर्यटन मंत्री के घर से 50 मीटर दूरी पर स्थिति 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह लगभग पिछले 3 सालों से बंद पड़ा है।  रखरखाव न होने के कारण […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली :

यूँ तो राज्य सरकार पर्यटन मंत्री पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओ को रोजगार देने की बात करती है, वही सतपुली में पर्यटन मंत्री के घर से 50 मीटर दूरी पर स्थिति 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह लगभग पिछले 3 सालों से बंद पड़ा है।  रखरखाव न होने के कारण अंतिम सांसे ले रहा है।

वर्तमान हालत यह है कि बंद पड़े इन कमरों के अंदर जो भी सामान रखा हुआ है उनके ऊपर चूहे कूद रहे हैं । पर्यटक अतिथि गृह के चारों और झाड़ियां ,गंदगी फैली है व इसके अंदर की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि जिसमे बिस्तर बेड सब सड़ चुके हैं ।

अब आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि रखरखाव सही होता तो यहाँ पर भी युवाओ को रोजगार मिलता ,

वही व्यापार मंडल सतपुली के अध्यक्ष जयदीप नेगी व स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 3 सालों से यह बंद पड़ा है जबकि पर्यटन मंत्री का आवास यहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है।

यहां पर पहले कभी शादियां हुआ करती थी गरीब लोगों को इससे बहुत मदद मिलती थी आज इस पर्यटन अतिथि ग्रह की स्थिति बद से बदतर हो रखी है वहीं पर्यटन विभाग पास में ही एक नया पर्यटन अतिथि गृह बना रहे हैं ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts