बड़ी खबर : भाजपा चुनाव प्राभारी प्रह्लाद जोशी बोले “हमारी सरकार लौटेगी और धामी ही बनेगें मुख्यमंत्री”।

भाजपा कोर कमेटी की देर शाम तक चली बैठक में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चेहरा घोषित कर दिया है। 

2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा किसे मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएगी इस पर अलग-अलग अटकले लगाई जा रही थी। कल शाम भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक का सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के चुनाव प्राभारी प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट कर दिया कि चुनाव में भाजपा फिर से जीत कर आएगी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ही होंगे।

जोशी ने कहा कि हमारी सरकार लौटेगी और पुष्कर धामी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। धामी युवा हैं और पूरी मेहनत लगन से विजन के साथ काम कर रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts