बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में 14 दिन की रिमांड पर आरोपी समाज कल्याण अधिकारी ।

देहरादून:  बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी पूर्व हरिद्वार अधिकारी अनुराग शंखधर को देहरादून के एडीजी तृतीय कोर्ट ने एसआईटी द्वारा पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया हैं । आपको बता दें कि अनुराग शंखधर पर समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रवृत्ति घोटाले में लगभग 22 करोड़ से सरकारी धन गबन के […]

देहरादून: 

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी पूर्व हरिद्वार अधिकारी अनुराग शंखधर को देहरादून के एडीजी तृतीय कोर्ट ने एसआईटी द्वारा पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया हैं ।

आपको बता दें कि अनुराग शंखधर पर समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रवृत्ति घोटाले में लगभग 22 करोड़ से सरकारी धन गबन के आरोप में 60 मुकदमे दर्ज हैं ।

पूर्व समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को रिमांड पर लेने के लिए एसआईटी के अलग-अलग इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर द्वारा कोर्ट में याचिका लगाई गई थी।जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अनुराग शंखधर को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पिछले दिनों घोटाले के आरोपी अनुराग शंखधर को दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में देहरादून सुद्दोवाला जेल में बंद किया गया । गिरफ्तार होने के बाद उनकी जमानत याचिका को एडीजे तृतीय कोर्ट खारिज कर चुका है ।

साथ ही  एसआईटी ने जांच को मद्देनजर रखते हुए 1500 छात्रों के खाते सीज कर दिए हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts