अनिरुद्ध काला यूकेडी से कैंट विधानसभा प्रभारी ।

उत्तराखंड क्रांति दल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने अनिरुद्ध काला को देहरादून कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया। उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में आज एक कार्यक्रम के दौरान अनिरुद्ध काला को देहरादून कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है । कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के गणमान्य डेढ़ सौ समर्थकों ने पार्टी की […]

उत्तराखंड क्रांति दल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने अनिरुद्ध काला को देहरादून कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में आज एक कार्यक्रम के दौरान अनिरुद्ध काला को देहरादून कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के गणमान्य डेढ़ सौ समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस सफल आयोजन में पार्टी के संरक्षक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव प्रभारी ललित बिष्ट ,केंद्रीय कार्यालय प्रभारी किशन सिंह मेहता, केंद्रीय सचिव समीर मुंडेपी, राहुल गढ़िया, राजीव राणा, डॉ पूरन जोशी आदि भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर अनिरुद्ध काला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देहरादून कैंट के समस्त क्षेत्रवासियों से उत्तराखंड के विकास के लिए एकजुट होने तथा उत्तराखंड जनमानस के मूल अधिकारों के लिए संघर्ष हेतु प्रतिबद्धता प्रकट की ।पार्टी द्वारा विश्वास जताने पर काला ने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts