पंजाब के तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी एक दिन किसी दलित का बेटा अवश्य मुख्यमंत्री बनेगा- प्रदीप टम्टा

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर :-

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा बागेश्वर पहुचे, इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य में भाजपा सरकार कार्यकाल पूरी तरह विफल हो चुकी है और जनता के साथ छलावा किया जा रहा है अब चुनाव के नाम पर राज्य के 22हजार युवाओं को रोजगार गारन्टी का दावा कर रही है।

वहीं राज्य जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जो जन समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही गैरसेंण को स्थायी राजधानी बनायेगी और युवाओं को रोजगार देगी।

पंजाब मे पहले दलित मुख्यमंत्री बनाने से पूरे देश मे पंजाब की कांग्रेस पार्टी का ऐतिहासिक काम किया है ऐसे निर्णय लेने की हिम्मत भी कांग्रेस ही कर सकती है। क्योंकि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम केवल कांग्रेस पार्टी करती है। भाजपा केवल बोलने को सबका विकास सबका साथ कि बात करती है जबकि काम कांग्रेस करती है। 2022 को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस हमेसा से जनता की सेवा के लिए चुनाव मे जाती है जबकि भाजपा जनता को नही अपने खास लोगो के लिए चुनाव मे जाती है।

पंजाब की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री के दलित चेहरे को लेकर पंजाब प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान को लेकर उन्होंने खुशी जताते हुए इसका स्वागत किया है। हरीश रावत के ट्रम्प कार्ड माने जाने वाले चेहरे को भविष्य में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश बनने के बाद यह पहली बार हुआ है कि एक दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

यह फ़ैसला ऐतिहासिक होने साथ साथ बेहद चुनौतीपूर्ण भी है। अभी उत्तराखंड में हमारे सामने विधानसभा चुनाव है। मुझे पूर्ण भरोसा है कि ऐसा ही निर्णय यहाँ पर भी होगा और कोई दलित का बेटा एक दिन मुख्यमन्त्री चेहरा बन मुख्यमंत्री अवश्य बनेगा। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने फ़ैसला प्रदेश संगठन का फ़ैसला है अभी इस पर कोई बात नही हुई है। भविष्य में देखा जायेगा क्या स्थिति बनती है।
उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी को अगर बिजली फ्री देनी है तो पहले दिल्ली मे दे वहां 200 देने के बाद बाद कि बिजली की दरें बड़ाई गयी है।

हमारी सरकार आयी तो हम पहले साल 100 यूनिट और आगे चलकर 200 यूनिट फ्री देंगे। टनकपुर बागेश्वर रेलमार्ग का सर्वे ऋषिकेश रेल लाइन के साथ हो चुका था सरकार से पास भी हो चुका था सरकार किसी भी रूप मे इस रेल लाइन को बनाना ही नही चाहती है। इस रेल लाइन की केवल उपेक्षा कर रही है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में कोई भी मतभेद नही है। सभी एक है सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ने पुरानी बेटियों के लिए संचालित योजनाओं को खत्म करने का काम किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह खत्म कर दिया है। सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है केवल मुख्यमंत्री को बदलने का काम कर रही है। टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को रोकने का काम भी इसी सरकार ने किया है।

वर्तमान सरकार ने कांग्रेस काल मे संचालित रेल लाइन का काम रोका है, सरकार बस जानता को गुमराह करने का काम करने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी आरएसएस की बी टीम है वो हमेसा से लोगो को धर्मिक भावनाओ से खेलने का काम करती है वही काम आम आदमी पार्टी कर रही है।

विरोधी दलों के उमीदवार जो आर्थिक रूप से मजबूत है उनके द्वारा किसी भी गरीब को टिकट देने की ताकत नही है। केवल पैसे के दम पर सरकार बनाने का दावा करती है।पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ललित फ़र्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष कवि जोशी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, रणजीत दास, रमेश हरड़िया, सज्जन लाल टम्टा, ईश्वर पाण्डे, करम सिंह दानूआदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts