कूर्मांचल परिषद में हर्ष, डॉ दुर्गेश पंत को मुख्यमंत्री ने दी अहम जिम्मेदारी

अल्मोड़ा के डॉ० दुर्गेश पंत पुत्र रघुवर दत्त पंत मुख्यमंत्री के मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। वर्तमान में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे रहे दुर्गेश यूसर्क व यूकोस्ट देहरादून में निदेशक का दायित्व निभा चुके हैं। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने उनकी मुख्यमंत्री के मुख्य कोआर्टिनेटर पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए […]

अल्मोड़ा के डॉ० दुर्गेश पंत पुत्र रघुवर दत्त पंत मुख्यमंत्री के मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे रहे दुर्गेश यूसर्क व यूकोस्ट देहरादून में निदेशक का दायित्व निभा चुके हैं।

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने उनकी मुख्यमंत्री के मुख्य कोआर्टिनेटर पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

डा. दुर्गेश पंत एसएसजे परिसर में कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।

कुसाग्र और मुद्दों पर तेज पकड़ रखने वाले दुर्गेश पत्रकार भी रहे हैं। साथ ही लंबा शैक्षिक अनुभव रखने के चलते युवाओं के बीच हमेशा सकारात्मक समन्वय उनका रहा।

वह वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रेस क्लब अल्मोड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश पंत के अनुज हैं।

उनको यह नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके साथियों, परिजनों, एसएसजे परिसर के शिक्षकों,पत्रकारों व स्याही देवी विकास समिति ने भी खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts