न्यायमूर्ति ने आम लोगों की मदद के लिए जिला कोर्ट में बने फ्रंट ऑफिस का उद्घाटन किया ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज जिला एवं सत्र न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी ने फ्रंट ऑफिस का उद्घाटन किया । आम जन को जिला न्यायालय संबंधी जानकारी आसानी से मुहैय्या कराने वाले इस कार्यालय में केसों की स्थिति, जजों की व्यवस्था आदि की जानकारी दी जाएगी । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज जिला एवं सत्र न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी ने फ्रंट ऑफिस का उद्घाटन किया ।

आम जन को जिला न्यायालय संबंधी जानकारी आसानी से मुहैय्या कराने वाले इस कार्यालय में केसों की स्थिति, जजों की व्यवस्था आदि की जानकारी दी जाएगी ।

नैनीताल के दीवानी न्यायालय परिसर में फ्रंट ऑफिस कार्यालय का मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने डीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । फ्रन्ट ऑफिस में रिटेनर अधिवक्ता सोहन तिवारी, पी.एल.वी.अम्बिका, आशा और यशवन्त को विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु नियुक्त किया गया है।

ये फ्रन्ट ऑफिस विधिक सेवाएं और विधिक राय लेने के लिए वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा। इस फ्रन्ट ऑफिस में जरूरतमंदों के प्रार्थना पत्र, नोटिस आदि ड्राफ्ट किये जायेंगे और इसके अलावा यहां से विधिक सहायताएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी।

विधिक सहायता प्राप्त करने के इच्छुक लोग दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित फ्रन्ट ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं और जो भी व्यक्तिगत रूप से आने में असमर्थ है, वह टेलीफोन नम्बर 05942-297297 पर सम्पर्क कर सकता है।

उद्घाटन के मौके पर न्यायमूर्ति ने राज्य के पिछड़े एवं गरीबों और असमर्थ लोगों को न्याय दिलाने के साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया । आम जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करने के कारण फ्रन्ट ऑफिस पीड़ितों एवं शोषित लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उद्घाटन समारोह में प्रथम अपर जिला जज प्रीतू शर्मा, परिवार न्यायाधीश अंजू जुयाल, द्वितीय अपर जिला जज राकेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीन्द्र मोहन पाण्डे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एंव सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मौ.खान, सिविल जज (जू.डि.) बुशरा कमाल, सिविल जज जैनब, जिला बार संघ के अध्यक्ष नीरज साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरूण चन्द्रा, प्रेस सचिव शिवांशु जोशी, सचिव दीपक रूवाली, संयुक्त सचिव उमेश काण्डपाल, कोषाध्यक्ष मनीष काण्डपाल, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.सी.जोशी, कैलाश जोशी, बी.सी. मैलकानी, मनीष जोशी आदि शामिल रहे ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts