थ्यगले व पुस्ते के नाम पर लग रहा बजट ठिकाने, NH 534 पर गुमखाल से सतपुली के बीच

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  यूँ तो पहाड़ो में विकास के नाम पर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने की खबरे लगातार सोशल मीडिया की सुर्खी बने रहते हैं। आज हम आपको NH534 पर हो रहे थ्यगलाकरण व पुस्ताकरण के बारे में आपको बता रहे हैं। सतपुली से मात्र दो किलोमीटर पर जहाँ पुस्ते जरूरत […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली : 

यूँ तो पहाड़ो में विकास के नाम पर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने की खबरे लगातार सोशल मीडिया की सुर्खी बने रहते हैं।

आज हम आपको NH534 पर हो रहे थ्यगलाकरण व पुस्ताकरण के बारे में आपको बता रहे हैं। सतपुली से मात्र दो किलोमीटर पर जहाँ पुस्ते जरूरत पहले भी नहीं थी वहां पर पुस्ता लगवाया जा रहा है। वही गुमखाल से सतपुली के बीच सड़क पर पेच भरने का कार्य किया जा रहा है लेकिन जमीन में नमी पर ही पेच भरे जा रहे हैं जो आराम से उखड़ जा रहे हैं ।

दूसरी तरफ आपको हम NH द्वारा कराए जा रहे टल्ला करण को दिखा रहे हैं, ये लोग कुछ खड्डे बन्द कर रहे हैं और उसके सामने बड़े खड्डे छोड़ दें रहे हैं ।

आपको बता दें कि विगत दिनों में NH534 पर दुगड्डा से लेकर सतपुली तक चौड़ीकरण के लिए 200 करोड़ तक की वित्तीय स्वीकीर्ति हो चुकी है ।

तो अब क्यो जनता के पैसों की छरवली खेली जा रही है।

इस सम्बन्ध में हमारे द्वारा NH के एक्सन महोदय से बात की गई तो उनका कहना था कि ये पुराना बजट है इसलिये कार्य कराया जा रहा है , तो साहब जब सड़क चौड़ीकरण की स्वीकीर्ति आ चुकी है तो क्यो जनता के टैक्स के पैसों को ठिकाने लगाया जा रहा है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts