बड़ी खबर : संदिग्ध हालत में होटल में मिला आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव ।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकन्दर कलेर की मौत हो गयी। सिकन्दर कलेर का शव देहरादून के जाखन इलाके में स्थित एक होटल में संदिग्ध हालत में मिला। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।  कल सिकन्दर कलेर होटल में ठहरा था और सुबह जब होटल का […]

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकन्दर कलेर की मौत हो गयी। सिकन्दर कलेर का शव देहरादून के जाखन इलाके में स्थित एक होटल में संदिग्ध हालत में मिला। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। 

कल सिकन्दर कलेर होटल में ठहरा था और सुबह जब होटल का दरवाजा नहीं खोला गया तो फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद होटल का कमरा खोला गया और सिकंदर कलेर कमरे में मृत मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसके बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts