वन्य प्राणी सप्ताह की ओपनिंग के दौरान पर्यटकों ने डांस कर बाँधा समा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  नैनीताल वन्य प्राणी सप्ताह की ओपनिंग के दौरान पर्यटकों ने डांस कर समा बांध दिया । पर्यटकों ने फिल्मी गाने गाकर जाते जाते नैनीताल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी ।        नैनीताल के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में ‘रन फ़ॉर वाइल्ड लाइफ’ की थीम पर 12 किलोमीटर मैराथन दौड़ का […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

नैनीताल वन्य प्राणी सप्ताह की ओपनिंग के दौरान पर्यटकों ने डांस कर समा बांध दिया । पर्यटकों ने फिल्मी गाने गाकर जाते जाते नैनीताल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी ।

       नैनीताल के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में ‘रन फ़ॉर वाइल्ड लाइफ’ की थीम पर 12 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया ।

 इस दौरान पुरुष वर्ग में 76 और गर्ल्स वर्ग में 18 ने भाग लिया । पंत पार्क से शुरू होकर धावक अपर माल रोड से तल्लीताल होते हुए पाइंस और लोवर मॉल रोड होते हुए पंत पार्क में सम्पन्न हुई ।

इस दौरान आयोजन स्थल में लखनऊ से आए कुछ पर्यटक पहुंचे और कुछ देर स्पोर्ट्स का माहौल देखने के बाद उनमें से कुछ महिलाएं डांस करने पहुंची । उनके डांस को देखकर लग रहा था कि वो बहुत तैयारी करके स्टेज में पहुंची हैं । पर्यटकों को नाचते हुए देखकर दर्शकों की भीड़ लग गई ।

 इस मौके पर वन विभाग की प्रमुख वन संरक्षक डॉ.अरविंद तेजस्विनी पाटिल, वन संरक्षक कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी बीजू लाल.टी.आर.आदि अधिकारी मौजूद रहे । लखनऊ से आए पर्यटकन में सोनू, अंजू, रिमझिम, मीतू, टीना आदि ने डांस कर इंजॉय किया । पर्यटकों ने डांस कर खूब आनंद उठाया और विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहा ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts