खबर का असर : अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन शुल्क न लिए जाने का शासनादेश जारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतजन की खबर का संज्ञान लेते हुए अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन शुल्क न लिए जाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक किसी भी भर्ती परीक्षा का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोविड-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतजन की खबर का संज्ञान लेते हुए अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन शुल्क न लिए जाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

अब अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक किसी भी भर्ती परीक्षा का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कोविड-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी।

लेकिन इसके बाद भी विभाग इस घोषणा के तहत काम नहीं कर रहे थे और पीछे निकली एक भर्ती में उन्होंने आवेदन शुल्क ₹975 और ₹875 अलग अलग अभ्यर्थियों के हिसाब से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भर्ती निकाली थी ।जिस पर पर्वत जन प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था।

अब इसे संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा शासनादेश जारी किया गया है कि विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts