बिग ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने हटाई चारधाम यात्रियों की संख्या पर लगी रोक।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ाने संबंधी मामले में सरकार को बड़ी राहत दी है। खंडपीठ ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में यात्रियों की सीमित संख्या के फैसले को बदलकर संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। पूर्व में न्यायालय ने चारधाम जाने वाले भक्तों/यात्रियों की संख्या […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ाने संबंधी मामले में सरकार को बड़ी राहत दी है। खंडपीठ ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में यात्रियों की सीमित संख्या के फैसले को बदलकर संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

पूर्व में न्यायालय ने चारधाम जाने वाले भक्तों/यात्रियों की संख्या को सीमित करते हुए प्रतिदिन केदारनाथ धाम में 800, बद्रीनाथ धाम में 1000, गंगोत्री धाम में 600 और यमनोत्री धाम में कुल 400 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी थी।

उच्च न्यायालय में सरकार के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल(सी.एस.सी.)चंद्रशेखतलर सिंह रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय ने श्रद्धालुओं को आर.टी.पी.सी.आर. नैगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने के साथ कोविड के सभी नियमो का पालन कराने के सरकार को निर्देश दिए है। न्यायालय के इस फैसले के बाद चारों धामों में जाने वाले यात्रियों की संख्या पर कोई रोक नहीं रहेगी ।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts