नरेंद्र नगर प्रभाग के अंतर्गत नरेंद्र नगर राजी के राजकीय इंटर कॉलेज देवल धार में हर्षोल्लास से मनाया गया वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह

दिनांक 5-10- 2021 को नरेंद्र नगर प्रभाग के अंतर्गत नरेंद्र नगर राजी के राजकीय इंटर कॉलेज देवल धार में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह हर्षोल्लास से मनाया गया । इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे : वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि विभिन्न वक्ताओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने विचार रखे और वाद […]

दिनांक 5-10- 2021 को नरेंद्र नगर प्रभाग के अंतर्गत नरेंद्र नगर राजी के राजकीय इंटर कॉलेज देवल धार में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह हर्षोल्लास से मनाया गया ।

इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे : वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि विभिन्न वक्ताओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने विचार रखे और वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की कुं. अंजलि बहुगुणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अभय चमोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में वन विभाग के नरेंद्र नगर राजी से वन क्षेत्राधिकारी श्री विवेक जोशी उपस्थित रहे, उन्होंने वन्य जीव सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से अपील की वन के महत्व को समझें ।

इसके साथ-साथ उन्होंने हेंवल नदी पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का वर्णन किया तथा हेंवल नदी पुनर्जीवन योजना के विषय में बताया ।

प्रधानाचार्य जे.एस. कठैत जी ने सभी प्रतियोगियों छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर श्री सुरेंद्र लाल भट्ट, श्री बुद्धिराम जोशी, श्री ललित मोहन थपलियाल, श्री डी.एस.वर्मा, श्री एस एन मिश्रा तथा विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts