बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से खींची सोने की चेन।

दिनेशपुर। बाजार से घर लौट रही महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से एक तोले सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। अयोध्या यूपी निवासी राम गोपाल मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में कहां की वह वार्ड नंबर सात निवासी अपने भाई मदन कुमार […]

दिनेशपुर।

बाजार से घर लौट रही महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से एक तोले सोने का चेन छीनकर फरार हो गए।

अयोध्या यूपी निवासी राम गोपाल मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में कहां की वह वार्ड नंबर सात निवासी अपने भाई मदन कुमार के घर अपने बच्चों के साथ घूमने आई है।

कहना है कि मंगलवार की देर रात को वह बाजार से सुंदरपूर मार्ग होते हुए अपने भाई के घर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके गले से एक तोले सोने का चेन छीन लिया और सुंदरपुर की तरफ भाग गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए और कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया, मगर वह हाथ नही आए।

इस मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts