धामी को “मित्र” सम्बोधित कर बड़ा सन्देश दे गए मोदी

आज एम्स ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 35 ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन किया। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को “मित्र” कह कर सम्बोधित किया। ऐसा बोलते ही तालियों से परिषर गुंजायमान हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इतना भर कहने से ही सीधा सन्देश प्रदेश कब जनता में किया की प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से कितना लगाव रखते हैं। 

उन्होंने सीधा सन्देश दिया कि मुख्यमंत्री खुलकर काम करें उनको पूरा सहयोग केंद्र की तरफ से मिलेगा। ये मित्रता सम्बोधन मात्र नही थी ये सन्देश था कि केंद्र व राज्य की सरकार साथ मिलकर मित्रता के भाव से काम करेंगे। जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। 

 

जब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी हुई है तभी से मुख्यमंत्री व केंद्र की ट्यूनिंग स्पष्ट दिख रही हैं। 

प्रधानमंत्री से पहली फोन वार्ता में ही धामी ने विवादित मुख्य सचिव ओमप्रकाश की विदाई कराकर बड़ा सन्देश दिया था। उसके बाद कुमाऊं कमिश्नर रहे संधू जब केंद्र को नेशनल हाईवे में अपनी सेवाएं दे रहे थे थे उनको उत्तराखण्ड के लिए रिलीव कराकर राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया। यह भी किसी बड़ी उपलब्धि से कम नही था।

 पिछले दिनों भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा तारीफ उसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भी धामी को धाकड़ बल्लेबाज कहकर संबोधित किया गया। 

आज भाजपा के सबसे बड़े चेहरे व नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री धामी को अपना मित्र बता कर सम्बोधित करना सीधा सन्देश है कि प्रधानमंत्री के पसंदीदा मुख्यमंत्री है युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनको कोई भी शिकायत नही है अब तक के धामी के किये कार्यों से व योजनाओं को लागू करने पर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वैसे अभी तक अपने को विवादों से बचाने में कामयाब हो गए हैं।

 प्रदेश से मिल रही खबरों से भी प्रधानमंत्री खुश है कि कम समय मे ही धामी ने भाजपा के गिरते ग्राफ को संभाला ही नही है बल्कि ग्राफ को बढ़ाने में भी कामयाबी भी हांसिल की है। भाजपा के हालातों पर एक एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री को उनकी टीम राज्य के कार्यों की दे रहे हैं। उससे ये सन्देश राज्य की जनता को देना जरूर था।  पूर्व में जो हालात भाजपा के उत्तराखण्ड में हो गए थे। उससे बहुत बेहतर हालात करने में धामी कामयाब हो गए है। इसी लिये प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र के सभी नेता धामी की तारीफ कर रहे हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts