भीमताल से राम सिंह केड़ा का टिकट पक्का,ऐलान बाकी। जल्द करेंगे दिल्ली में भाजपा ज्वाइन।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह केड़ा सूत्रों के अनुसार कल दिल्ली में भाजपा में एंट्री कर सकते हैं । जानकारी के अनुसार विधायक केड़ा अपने समर्थकों के साथ भाजपा के एक बड़े उत्तराखंडी नेता के साथ भाजपा की औपचारिक सदस्यता ले सकते हैं । वर्ष 2017 के चुनाव […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह केड़ा सूत्रों के अनुसार कल दिल्ली में भाजपा में एंट्री कर सकते हैं ।

जानकारी के अनुसार विधायक केड़ा अपने समर्थकों के साथ भाजपा के एक बड़े उत्तराखंडी नेता के साथ भाजपा की औपचारिक सदस्यता ले सकते हैं ।

वर्ष 2017 के चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने से पहले विधायक केड़ा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे ।

विधायक केड़ा मंत्री हरक सिंह रावत के भी नजदीकी माने जाते हैं । भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार के प्रति उनका एक सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिला था ।

राम सिंह केड़ा भीमताल व आसपास के क्षेत्रों में कई काम कराकर सुर्खियों में रह चुके हैं । केड़ा की जोइनिंग में कुछ और बड़े भाजपाइयों के नाम भी सामने आ सकते हैं ।

हाल में रानीबाग पुल के टूटने के बाद भी केड़ा नाराजगी दर्शाते खूब वायरल हुए थे, जिसके बाद आनन फानन में विभाग द्वारा पुल बनाया गया था ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts