उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा 11 अक्टूबर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में लेंगे शपथ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय को एक नया न्यायाधीश मिलने जा रहा है ।        उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा  11 अक्टूबर को 11:50 बजे उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में शपथ लेंगे ।  यह जानकारी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनजंय चतुर्वेदी ने मीडिया को दी। जस्टिस मिश्रा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय को एक नया न्यायाधीश मिलने जा रहा है ।

       उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा  11 अक्टूबर को 11:50 बजे उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में शपथ लेंगे ।

 यह जानकारी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनजंय चतुर्वेदी ने मीडिया को दी। जस्टिस मिश्रा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे। उनके शपथ लेने के बाद न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित जजों की कुल संख्या 8 हो जाएगी।  

      संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में हुई थी । सात अक्टूबर 2009 को वे उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए । उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय से 1987 में एल.एल.बी. की ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts