जांच समिति पर आरोपी डॉक्टर को इंटर्न महिला डॉक्टर के उत्पीड़न मामले में संरक्षण देने का आरोप

बिजेंद्र राणा  राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में इंटर्न महिला डॉक्टर के शारीरिक उत्पीड़न मामले में जांच समिति पर आरोपी वरिष्ठ डॉक्टर को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। इस बात की शिकायत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से भी की गई है। एक महिला कर्मचारी का कहना है कि, जब वह समिति के समक्ष बयान देने गई […]

बिजेंद्र राणा 

राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में इंटर्न महिला डॉक्टर के शारीरिक उत्पीड़न मामले में जांच समिति पर आरोपी वरिष्ठ डॉक्टर को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। इस बात की शिकायत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से भी की गई है।

एक महिला कर्मचारी का कहना है कि, जब वह समिति के समक्ष बयान देने गई तो आरोपी डॉक्टर भी वहां बैठे थे। इससे जांच प्रभावित होने की आशंका है। इससे पहले भी वह यौन उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी रहे हैं। बाद में उनके आपत्ति जताने पर वरिष्ठ डॉक्टर को वहां से बाहर भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि, एक इंटर्न ने कुछ दिन पहले अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर पर शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी थी। इसके आधार पर आरोपी वरिष्ठ डॉक्टर को कोरोनेशन से हटाकर जिला अस्पताल के गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर भेज दिया गया था। मामले की अभी जांच चल रही है।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी का कहना है कि, आरोपी डॉक्टर को संरक्षण देने के आरोप निराधार है। जिस समय की यह बात है, आरोपी डॉक्टर के बयान लिए जा रहे थे। उसी दौरान महिला कर्मचारी भी बयान देने आई। जांच में सभी के बयान ले लिए गए हैं। अब समिति अपनी रिपोर्ट फाइनल कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts