भाजपा को बड़ा झटका। नेता यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल।

  उत्तराखंड में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा हैं नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देते हुए आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली हैं। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड सरकार के कद्दावर मंत्री एवं राज्य के सबसे […]

 

उत्तराखंड में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा हैं नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देते हुए आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली हैं।

2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड सरकार के कद्दावर मंत्री एवं राज्य के सबसे बड़े दलित नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने आज घर वापसी की ।

नेता यशपाल आर्य ने कहा कि इन पाँच सालों में भाजपा में कभी भी सम्मान नहीं मिला, भाजपा ने हमेशा उनका फायदा चुनाव में उठाया लेकिन उनको कभी भी अपना नहीं समझा और उनके साथ हमेशा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाती रही, ऐसे में आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए कांग्रेस में वापसी कर ली है और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दोबारा से सत्ता में लाना उनका मकसद है।

उनके पुत्र संजीव आर्य ने कहा कि काँग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जाति धर्म से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चली है, ऐसे में कब तक अपनी मूल पार्टी से नाराज रह सकते थे, इसलिए आज अपने पिता के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत आला नेताओं ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts