चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार ।

देहरादूनः  बहुचर्चित 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार त्यागी को रुड़की के पनियाला रोड से गिरफ्तार किया है। चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में  एसआईटी अपना शिकंजा पूरी तरह से कसती जा रही हैं। पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार को हरिद्वार और हिमाचल स्थित […]

देहरादूनः 

बहुचर्चित 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार त्यागी को रुड़की के पनियाला रोड से गिरफ्तार किया है।

चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में  एसआईटी अपना शिकंजा पूरी तरह से कसती जा रही हैं। पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार को हरिद्वार और हिमाचल स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय को जारी 3 करोड़ 68 लाख 56 हजार की रकम घोटाले में कई बार जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया गया लेकिन मनीष कुमार द्वारा जांच में अपना पक्ष नहीं रखा जा रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था इस पर एसआईटी ने रुड़की से गिरफ्तारी की है।

आपको बता दें कि शिक्षण संस्थानों से फर्जीवाड़ा करके करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति धनराशि ट्रांसफर करने में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को 4 सितंबर 2021 को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इसमें आगे क्या कार्यवाही होती हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts