रामलीला के दौरान प्रकांड विद्वान रावण ने युवाओं को गलती नहीं कर अपना भविष्य संवारने का कड़ा दिया संदेश ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में रामलीला के दौरान प्रकांड विद्वान रावण ने युवाओं को उनकी तरह एक भी गलती नहीं कर अपना भविष्य संवारने का कड़ा संदेश दिया है । चारों वेदों के ज्ञाता रावण ने केवल अहंकार में चूर होकर दूसरे की पत्नी सीता को हरण किया, इस कारण उसे सोने की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में रामलीला के दौरान प्रकांड विद्वान रावण ने युवाओं को उनकी तरह एक भी गलती नहीं कर अपना भविष्य संवारने का कड़ा संदेश दिया है । चारों वेदों के ज्ञाता रावण ने केवल अहंकार में चूर होकर दूसरे की पत्नी सीता को हरण किया, इस कारण उसे सोने की लंका से हाथ धोना पड़ा ।

नैनीताल के मल्लीताल में राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला में रावण का महत्वपूर्ण पाठ खेला गया रावण का पाठ खेल रहे कैलाश जोशी ने बताया कि वो पिछले 20 से अधिक वर्षों से रावण का पाठ खेल रहे हैं । रावण जैसे विद्वान पंडित को भगवान राम ने रामेश्वरम मंदिर की स्थापना के दौरान शिव की पूजा के लिए बुलाया था । कैलाश ने बताया कि स्टेज शो में अच्छे अभिनव के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत तैयारी करनी पड़ती है । उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने बच्चों को इस उम्र में नशे या दूसरे गलत कामों से बचने के लिए कहना चाहिए । उन्होंने ये भी कहा कि आज की पीढ़ी ने इससे सीख लेकर गलत मार्ग को त्याग देना चाहिए । कैलाश ने अपने रामलीला मंचन के दौरान अपना मनपसंद डायलॉग भी दर्शकों के लिए बोला । रावण के किरदार को देखने के लिए क्षेत्र के कई लोग समय से जगह घेरकर बैठ जाते हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts