दु:खद : आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के 2 जवान शहीद हो गए। उत्तराखंड के लिये ये बहुत ही दुख की खबर है। सेना के दोनों जवान गुरुवार शाम हुई आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए थे,जिसके बाद इन्हें इलाज के लिये ले जाया गया, इलाज के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया।  पुंछ […]

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के 2 जवान शहीद हो गए।

उत्तराखंड के लिये ये बहुत ही दुख की खबर है। सेना के दोनों जवान गुरुवार शाम हुई आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए थे,जिसके बाद इन्हें इलाज के लिये ले जाया गया, इलाज के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया। 

पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। 

ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। 

शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (उम्र 26 साल) जिला टिहरी गढ़वाल और रायफलमैन योगंबर सिंह (उम्र 27 साल) जिला चमोली के पोखरी सांकरी गांव के रहने वाले थे।

Also Read This

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

Related Posts