एक और खूंखार गुलदार को पिंजरे में कैद। रैस्क्यू सेंटर भेजा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- नैनीताल के मटियाली गांव में बीती 8 अक्टूबर की शाम ढाई वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतारने वाला खूंखार गुलदार को दूसरे दिन पिंजरे में कैद कर लेने के बाद आज एक और गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया है । फारेस्ट टीम, पहले वाले गुलदार की तरह इस गुलदार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

नैनीताल के मटियाली गांव में बीती 8 अक्टूबर की शाम ढाई वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतारने वाला खूंखार गुलदार को दूसरे दिन पिंजरे में कैद कर लेने के बाद आज एक और गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया है । फारेस्ट टीम, पहले वाले गुलदार की तरह इस गुलदार को भी रानीबाग रैस्क्यू सेंटर ले जाया जा रहा है ।

नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट के मटियाली गांव में बीती शुक्रवार एक ढाई वर्षीय बालक अचानक घर के आंगन से गायब हो गया था । आशंका जताई जा रही थी की बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया होगा । सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन धोर अंधेरे के कारण कुछ अतापता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैपाल निवासी भानु राणा और उनकी पत्नी मीना राणा अपने दो पुत्रों, 4 वर्षीय पीयूष और ढाई वर्षीय राघव के साथ मटियाली गांव में रहते हैं ।  शुक्रवार देर शाम राघव कमरे से निकलकर घर के आंगन में पहुंच गया और अचानक लापता हो गया । क्षेत्रवासियों ने बताया कि शाम को कुछ लोगों ने उस क्षेत्र में गुलदार को देखा था । घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही राघव की तलाश शुरू हो गई । शुक्रवार रात के बाद शनिवार सवेरे तलाश के दौरान राघव का श्रत विक्षत शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से बरामद हुआ था । दोपहर में वन विभाग ने जंगल के उस हिस्से में पिंजरा लगा दिया जिसमें रात होते होते एक गुलदार फंस गया ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts