बड़ी खबर : सोते हुए पति की पत्नी ने की हत्या। खुद को लगाई फांसी।

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने सोते हुए पति की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।  वारदात को अंजाम देने के बाद वह नीचे कमरे में जाकर खुद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।  घटना के बाद मौके […]

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने सोते हुए पति की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

 वारदात को अंजाम देने के बाद वह नीचे कमरे में जाकर खुद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुद्रपुर के रंपुरा वार्ड नंबर 22 गुरुद्वारे वाली गली में सुनील दिवाकर अपनी पत्नी गीता दिवाकर के साथ रहता था । 

पुलिस की माने तो मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया । कहासुनी के बाद पति सुनील दिवाकर छत पर जाकर सो गया । जब पति को नींद आयी तो देर रात पत्नी गीता ने किसी धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी ।

 इसके बाद पत्नी गीता नीचे कमरे में आयी और पंखे के सहारे खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना के बाद आस पड़ोस में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts