बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं : उपचार के अभाव में गर्भवती महिला की मौत

समय और पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाने  की वजह से पर्वतीय क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की तड़प तड़प कर मौत हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे निवासियों को समय पर उपचार न मिल पाने की वजह से आय दिन मृत्यु की घटनाएं आए सामने आती है। वही अल्मोड़ा विकासखंड धौलादेवी के गल्ली गांव […]

समय और पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाने  की वजह से पर्वतीय क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की तड़प तड़प कर मौत हो गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे निवासियों को समय पर उपचार न मिल पाने की वजह से आय दिन मृत्यु की घटनाएं आए सामने आती है। वही अल्मोड़ा विकासखंड धौलादेवी के गल्ली गांव निवासी गर्भवती महिला को समय पर उपचार न मिल पाने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई ।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई थी, इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अतिवृष्टि होने के कारण मोटर मार्ग बंद हो रखे हैं।

इसके बाद टोली की सहायता से महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, परंतु समय का अभाव होने की वजह से महिला की बीच रास्ते में ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सड़क मार्ग इसी तरह बंद हो जाता है और कई दिनों तक बंद पड़ा रहता है जिस वजह से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है अगर मोटर मार्ग बंद नहीं होता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

वही अधिशासी अभियंता आशुतोष ने बताया की आपदा के बाद मार्ग को खोलने का का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts