दरियादिली : सिपाही ने वृद्धा को लिया गोद।

कोतवाली लक्सर की रायसी चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल ने वृद्ध महिला को गोद लेने का फैसला किया। जहां इंसानियत की मिसाले खत्म होती हुई नजर आ रही है, वही कॉन्स्टेबल अनिल चर्चा के विषय बने हुए हैं। दरअसल, उक्त संबंध में अनिल से संपर्क कर वार्ता की गई तो अनिल द्वारा बताया गया कि लक्सर […]

कोतवाली लक्सर की रायसी चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल ने वृद्ध महिला को गोद लेने का फैसला किया।

जहां इंसानियत की मिसाले खत्म होती हुई नजर आ रही है, वही कॉन्स्टेबल अनिल चर्चा के विषय बने हुए हैं।

दरअसल, उक्त संबंध में अनिल से संपर्क कर वार्ता की गई तो अनिल द्वारा बताया गया कि लक्सर क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ कार्यकर्ता गोपाल के माध्यम से उन्हें वृद्ध माता के बारे में पता लगा और माता की दयनीय स्थिति के बारे में भी।

मामले के बारे में पता चलने के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद जाकर बात की पुष्टि की और महिला की स्थिति का जायजा किया । और उन्हें गर्म कपड़े, राशन तथा उनकी जरूरत का सभी आवश्यक सामान दिया और महिला को गोद लेने का फैसला किया।

अपनी इस दरियादिली की वजह से कॉन्स्टेबल अनिल सभी के मुख में चर्चा का विषय बने हैं और चारों तरफ से वाह वाही बटोर रहे है।

वही कॉन्स्टेबल ने कोरोनावायरस प्रथम चरण में जहां महंगाई की मार आमजन भारी पड़ी थी, उस वक्त भी इंसानियत को जिंदा रख एक वृद्ध महिला को गोद लिया था। कॉन्स्टेबल अनिल का कहना है कि वह आगे भी सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts