उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित किया शिविर

देहरादून।  उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में शिवर लगाया। शिविर के अन्तर्गत काउंसिल से आई टीम ने डाॅक्टरों के उत्तराखण्ड मेडिकल कांउसिल में रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा करवाया। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से शिविर में 75 डाॅक्टरों ने रजिस्ट्रेशन […]

देहरादून। 

उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में शिवर लगाया। शिविर के अन्तर्गत काउंसिल से आई टीम ने डाॅक्टरों के उत्तराखण्ड मेडिकल कांउसिल में रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा करवाया। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से शिविर में 75 डाॅक्टरों ने रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण प्रक्रिया में भाग लिया।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के आॅडिटोरियम में शिविर का शुभारंभ उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल के सचिव डाॅ डी.डी.चैधरी व एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए डाॅक्टरों को विभिन्न सर्टिफिकेट व फार्म को भरकत प्रक्रिया को पूरा करना होता है। मेडिकल कांउसिल की टीम ने मेडिकल काॅलेज में आकर प्र्रक्रिया को बेहद सरल व व्यावहारिक बना दिया। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज की ओर से हम सभी काउंसिल की टीम का हार्दिक आभार एवम् धन्वयाद व्यवक्त करते हैं। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के उप-प्राचार्य डाॅ पुनीत ओहरी ने शिविर को सफल बनाने व समन्वय में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts