दर्दनाक : खाई में गिरी यूटिलिटी। 13 लोगों की मौके पर ही मौत, दो घायल

सवारियों से भरी यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। तो वही दो सवारी गंभीर रूप से घायल हो गयी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से […]

सवारियों से भरी यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। तो वही दो सवारी गंभीर रूप से घायल हो गयी ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये दुःखद घटना देहरादून जिले के चकराता तहसील से जुड़े बुल्हाड़ बायला रोड की हैं ।

बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। तो वही दो सवारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है। एसडीएम चकराता पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। साथ ही रेस्क्यू कार्य आसपास के ग्रामीण द्धारा चलाया जा रहा है।

घटना की सूचना से राजस्व व थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुके है। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने कहा घटनास्थल के लिए चकराता व त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चकराता के विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह घटनास्थल की ओर रवाना हो गए । साथ ही धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts