दहशत : गुलदार के हमले से दस साल का बच्चा घायल। क्षेत्र में दहशत

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार  बागेश्वर के नगर से सटे कठायतबाड़ा क्षेत्र में गुलदार ने किया 10 साल के गौरव को घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार, हालत सामान्य। डाक्टरों के अनुसार उसके बाएं पैर में गहरा जख्म है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बागेश्वर नगरपालिका के कठायतबाड़ा वार्ड में लगभग […]

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर के नगर से सटे कठायतबाड़ा क्षेत्र में गुलदार ने किया 10 साल के गौरव को घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार, हालत सामान्य। डाक्टरों के अनुसार उसके बाएं पैर में गहरा जख्म है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

बागेश्वर नगरपालिका के कठायतबाड़ा वार्ड में लगभग साढ़े छह बजे द्यागण निवासी जीवन लाल का नौ साल का बेटा गौरव कुमार अपने बड़े भाई 11 वर्षीय सुमित के साथ खेल कर घर लौट रहा था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर गुलदार सेंध लगाकर बैठा था। बताया जा रहा है कि गली में काफी अंधेरा होने की वजह से गुलदार गौरव पर झपट गया। उसका भाई वहां से भागने में कामयाब रहा। चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और शोरगुल मचाने लगे। गुलदार तब तक गौरव को घसीट रहा था। स्थानीय लोगों की पहल से गौरव को गुलदार के शिकंजे से बचा लिया और गुलदार वहां से भाग गया। जिसके कारण गौरव की जान बच गई। लेकिन उसका बायां पैर पूरी तरह जख्मी हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। स्थानीय निवासी आईडी पांडे, शिव दत्त पांडे, गीता जोशी, आनंदी देवी, पृथ्वी पांडे आदि ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने और किशोर के उपचार के लिए मुवाजवा देने की मांग की है।

♦️ श्याम सिंह करायत, क्षेत्राधिकारी, वन प्रभाग।

“ठंड के मौसम में गुलदार भोजन की तलाश में आबादी के नजदीक अधिक आता है, पिछले अनुभव के आधार पर इस समय सुबह- शाम अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। घरों के आस पास झाड़ियों की सफाई करें, दिन ढलते ही पालतू जानवरों को सुरक्षित जगहों पर बांध दें। पालतू कुत्ते की फिराक में ही गुलदार आबादी तक पहुँचता है। सतर्क रहें-सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि शाम को सूचना प्राप्त हुई, एक किशोर को गुलदार ने घायल किया है। उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंच गई है। क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।”

 

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts